Central Government DA Hike 2026: DA बढ़कर हुआ 60% | Full Details
Table of Contents
Central Government DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 60% DA
केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस (Department of Expenditure) ने 22 अप्रैल 2026 को एक नया Office Memorandum जारी किया है, जिसमें महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की दरों में संशोधन किया गया है।
DA में कितनी हुई बढ़ोतरी?
सरकारी आदेश के अनुसार, अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाला DA 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। यानी इसमें 2% की सीधी वृद्धि की गई है।
कब से लागू होंगी नई दरें?
यह बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी (Effective) मानी जाएंगी। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को पिछले महीनों का Arrear भी मिलेगा।
DA Order : Link
Office Memorandum की मुख्य बातें:
- Basic Pay का मतलब: इस गणना के लिए 'Basic Pay' का मतलब 7th CPC Pay Matrix के अनुसार मिलने वाला वेतन है। इसमें Special Pay जैसी अन्य चीजें शामिल नहीं होंगी।
- Rounding Off: अगर DA की कैलकुलेशन में 50 पैसे या उससे ज्यादा का फ्रैक्शन आता है, तो उसे अगले रुपये में राउंड ऑफ कर दिया जाएगा (जैसे ₹10.50 को ₹11 माना जाएगा)। 50 पैसे से कम के अमाउंट को इग्नोर किया जाएगा।
- किन पर लागू होगा: यह आदेश डिफेंस सर्विस एस्टिमेट्स से भुगतान पाने वाले सिविलियन कर्मचारियों पर भी लागू होगा। रेलवे और आर्म्ड फोर्सेस के लिए संबंधित मंत्रालयों द्वारा अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
वेतन पर क्या असर पड़ेगा?
DA बढ़ने से कर्मचारियों की Gross Salary में अच्छी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। चूंकि यह 1 जनवरी से लागू है, इसलिए अप्रैल या मई की सैलरी में एरियर के साथ बढ़ा हुआ वेतन आने की पूरी संभावना है।
महत्वपूर्ण नोट: यदि आप राजस्थान सरकार के कर्मचारी हैं, तो आमतौर पर केंद्र सरकार के आदेश के कुछ समय बाद राज्य सरकार (Finance Department, Rajasthan) भी इसी तरह का आदेश जारी करती है। राजस्थान के DA आदेशों की अपडेट के लिए हमारी साइट चेक करते रहें।